फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़शंकर (होशियारपुर)। थाना गढ़शंकर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार लवप्रीत सिंह निवासी भज्जलां ने 29 सितंबर 2020 को शिकायत दी थी कि गुरजीत सिंह निवासी शेरपुर बस्ती थाना माछीवाड़ा जिला लुधियाना ने कनाडा भेजने का नाम पर उससे 7 लाख 99 हजार 900 की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच एसआई राकेश कुमार को सौंपी थी। एसआई राकेश कुमार के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें