गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 24 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। वह गांव पनाम से लिंक मार्ग पर इब्राहिम किनारे की तरफ जा रहे थे तो एक व्यक्ति दिखाई दिया, जिसने अपने पास जमीन पर एक भारी प्लास्टिक थैला रखा हुआ था। जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू किया और उसकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक के थैले में से 24 बोतल शराब देसी ठेका फाॅर सेल इन हिमाचल प्रदेश बरामद हुई। आरोपी की पहचान जसविंदर पाल उर्फ राजू निवासी वार्ड नंबर 2 थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट 61-1-14 तहत मामला दर्ज किया है।