थाना सादिक पुलिस ने 300 नशीली गोलियां रखने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सादिक निवासी सुखमंदर सिंह उर्फ काका के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एसआई बलविंदर सिंह व एएसआई वीरम सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान उक्त व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी लेने पर उससे नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।