फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: धुंध में हादसा<bha>;</bha> युवक की मौत, एक साल पहले हुआ था विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। फाजिल्का रोड पर बने ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह धुंध के चलते हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। दूध बेचने वाले गांव डंगर खेड़ा का श्याम सुंदर (28) सुबह दूध लेने के लिए गांवों की ओर जा रहा था। जब वह गांव के निकट ही बने ओवरब्रिज पर चढ़ा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और कुचले जाने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वहां से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुंध अधिक होने के कारण सड़क पर दृश्यता काफी कम थी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिवार को दी, जिस पर उसका चचेरा भाई जगदेव मौके पर पहुंचा और उसकी पहचान की। सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य बिट्टू नरूला व मोनू ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे और खुई खेड़ा पुलिस की मौजूदगी में शव को मोर्चरी में रखवाया। -संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें