अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। आदमपुर में दो बसों के आगे निकलने के प्रयास में 17 वर्षीय राजन की मौत हो गई। वह अपनी बहन को स्कूल छोड़ने आया था। चूहड़वाली निवासी राजन बस की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर धरना दिया। वे बस चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने परिचालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सड़क की खराब हालत भी हादसे की एक वजह हो सकती है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।