फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नील गाय का झुंड बाइक से टकराया, मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा। लुधियाना से रायकोट शहीद करतार सिंह सराभा मार्ग पर ढैपई और अबोहर ब्रांच नहर पुल के बीच नील गाय के झुंड और बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई। बाइक पर श्रमिक बिहार निवासी अरमान व उसकी पत्नी रीना और मां निशा रानी सवार थे। कार में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। गायों के झुंड से टक्कर में अरमान और उसकी मां निशा रानी की मौत हो गई जबकि अरमान की पत्नी रीना गंभीर रूप से घायल है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया गया है। चश्मदीदों ने बताया कि किसी किसान ने नील गायों के झुंड को लाठी से खदेड़ दिया था। इसी दौरान हादसा हो गया। एएसआई जॉन मसीह ने बताया कि परिवार ने शवों के पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें