जालंधर। द जालंधर केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधकों ने दावा किया है कि बैंक में रोजाना तीन सौ ग्राहकों की गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खातों में सीधा पहुंच रही है। यह जानकारी सोमवार को बैंक की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। बैंक मैनेजर रमनीक सिंह ने कहा कि जिन ग्राहकों ने अपने आधार कार्ड बैंक के खाते के साथ लिंक किए हैं, उनके खातों में सीधा सब्सिडी आ रही है। उन्होंने बताया कि जालंधर सेंट्रल को आप्रेटिव बैंक सीधा नेशनल पेमेंट कारपोरेशन के साथ जुड़ा हुआ है।