फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसा राम बापू की तुलना गुरु नानक देव से करने पर बवाल

Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। बापू आसाराम के आश्रम की इंचार्ज नीलम दूबे द्वारा संत आसाराम की तुलना श्री गुरु नानक देव के साथ करने पर सिख जत्थेबंदियों में खासा रोष फैल गया है। सोमवार को सिख जत्थेबंदियों ने डिवीजन नंबर चार में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सूचना पाकर एसीपी सेंट्रल दलबीर सिंह बुट्टर मौके पर पहुंचे और सिख जत्थेबंदियों को शांत किया। एडीसीपी स्थानीय नवजोत माहल ने कहा कि नीलम दूबे के खिलाफ जालंधर के डिवीजन नंबर चार में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में शामिल प्रधान गुरमीत सिंह बिट्टू, अमनदीप सिंह, बलजीत सिंह, रंजीत सिंह गोल्डी, सुरिंदरपाल, दविंदर सिंह ने कहा कि नीलम दूबे ने जो तुलना की है, उससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। एसीजीपी दिल्ली की तरफ से रविवार को दिल्ली में भी केस दर्ज करवाया गया है। सोमवार को जालंधर में नीलम दूबे के खिलाफ दूसरा केस दर्ज कर लिया गया है। एडीसीपी माहल का कहना है कि उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें