होशियारपुर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की 26वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एमडी डा. बलजीत सिंह ने किया। समारोह की अध्यक्षता दसूहा के एसडीएम व एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बरजिंदर सिंह ने की। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए महासचिव गुरशरण प्रसाद ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों से इस प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज करवाए गए मुकाबलों में अंडर 10 वर्ष के फाइनल मुकाबलों में जगदीश सैनी ने आनंदवीर सिंह को 21-19,19-21,21-18 से हराया। इसी वर्ग में लड़कियों के मुकाबले में राधिका ने ईशा सूद को हराया। लड़कियों के अंडर 13 वर्ष के वर्ग में माउंट कार्मल स्कूल की अदिति शाडियाल व वुडलैंड स्कूल की सृष्टि जोली ने अपने अपने मैच जीते। लड़कों के अंडर 13 के सिंगल मुकाबलों में गुरसिमरन अटवाल, जीवन, अजयपाल सिंह व अवनीत अरोड़ा ने अपने वर्ग के मुकाबले जीत सेमीफाइनल में जगह बनाई।