फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारियों का एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना

Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पटवारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। पटवारियों ने एसडीएम-1 इकबाल सिंह संधू के दफ्तर के बाहर धरना दिया। पटवारियों की मांग है कि थोमस मसीह पर हमला करने वाले जेई तथा उसके साथियों को गिरफ्तार किया जाए। पटवारी कमलजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरदयाल सिंह, पुरुषोत्तम लाल, बूटा सिंह, विजय कुमार, इंद्रजीत सिंह तथा अवतार सिंह मानते हैं कि पटवारियों की हड़ताल से कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि यह हड़ताल इंसाफ मिलने तक जारी रहेगी। इस समय रजिस्ट्री का काम रुका है, वहीं लोगों को बैंकों से ऋण लेने के लिए भी परेशानी हो रही है। बैंक उपभोक्ता से प्रापर्टी की नई फर्द के साथ एक दशक की फर्द मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें