फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा स्तर पर विचार रखेंगे 40 यूनिवर्सिटियों के वीसी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। भारत में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए नार्थ जोन की 40 यूनिवर्सिटियों के वाइस चांसलर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अपने विचार व्यक्त करेंगे। एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की तरफ से शुक्रवार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नार्थ जोन की यूनिवर्सिटियों के वाइस चांसलरों की वार्षिक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू व कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और नई दिल्ली की सरकारी व गैरसरकारी यूनिवर्सिटियों के वीसी शामिल होंगे। यह सभी पारस्परिक सफलता के लिए इंटर यूनिवर्सिटी सहयोग व भागीदारी, अकादमी इंडस्ट्री इंटरफेस और भारतीय यूनिवर्सिटियों में अच्छे शिक्षकों की कमी पर विचार व्यक्त करेंगे। एआईयू के अध्यक्ष व केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल मणिपुर प्रो. एसएन पुरी ने कहा कि हर यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन शिक्षकों की संख्या वही है। अच्छे शिक्षकों को ढूंढ पाना हर यूनिवर्सिटी के लिए मुश्किल हो रहा है। इस समस्या पर सभी वाइस चांसलरों के विचारों को जाना जाएगा। इसके बाद इंटर यूनिवर्सिटी सहयोग व भागीदारी को भी बल दिया जाएगा। इसके अधीन एक यूनिवर्सिटी पीएचडी करवाने के लिए दूसरी यूनिवर्सिटी से गाइड ले सकेगी। इसके साथ ही रिसर्च पर भी एक यूनिवर्सिटी दूसरे से जानकारी ले सकेगी। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि एआईयू की कांफ्रेंस पहली बार दोआबा के क्षेत्र में हो रही है। इससे पहले कभी भी ऐसी कांफ्रेंस दोआबा में नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले ही एलपीयू एआईयू का सदस्य बना है। वह कांफ्रेस में अपनी हर बात को स्पष्टता से रखेगा, ताकि भारत में शिक्षा स्तर को बेहतर बनाया जा सके। इस अवसर पर एलपीयू के वीसी डा. रमेश कंवर और डिप्टी डायरेक्टर अमन मित्तल सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें