फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकांत ने नशे के खिलाफ चलाया था अभियान

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब के रिटायर डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस शशिकांत को अन्ना की कोर कमेटी में शामिल कर लिया गया है। शशिकांत पंजाब में इसी साल रिटायर हुए थे। रिटायर होने से पहले वह डीजीपी जेल थे, जिन्होंने जेलों में नशे के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया था। शशिकांत जब रिटायर हुए थे तो उन्होंने खुलासा किया था कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से उनको न्यौता मिला है, लेकिन वह किसी राजनीतिक दल में न जाकर नशे के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेंगे। हालांकि जेल में माफिया के खिलाफ जंग में उनको धमकियां भी मिली लेकिन शशिकांत ने नशे के खिलाफ जंग जारी रखी। शशिकांत बतौर एडीजीपी पीएपी में भी सेवाएं दे चुके हैं। डीजीपी शशिकांत जोकि आईबी, सीबीआई के अलावा देश की कई सुरक्षा एजेंसियों में काम कर चुके हैं, उनका कहना था कि वह सिस्टम के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेंगे। अन्ना की टीम में शामिल होने के बाद अमर उजाला के साथ बातचीत में पूर्व डीजीपी शशिकांत ने कहा कि उनके लिए यह खुशी की बात है कि भ्रष्टाचार के आंदोलन में उनको जंग लड़ने का मौका मिला है। अब उनकी कोशिश इस मुहिम में अधिक से अधिक योगदान देने की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें