होशियारपुर। सरकारी सीनीयर सेकेंडरी स्कूल चौहाल के विद्याथियों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत शैक्षणिक टूर करवाया गया। श्री आनंदपुर साहिब में विरासत-ए-खालसा देखने गए इस टूर को प्रिंसिपल इंदिरा रानी ने रवाना किया। इस मौके पर डी आर पी मदन लाल, शीला देवी, अवतार सिंह, राज कुमार, रेणु वाला, अश्विनी कुमार मौजूद थे। टूर में 200 विद्यार्थी शामिल हुए।