होशियारपुर। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ भेदभाव करने की बजाय उनसे राज्यों को एकत्र करों का सही तरीके से आबंटन करे। यहां एक निजी समारोह में आए बादल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस संबंध में संविधान में संशोधन करते हुए केंद्र के पास अधिक फंड क ा चलन बंद कर देना चाहिए और राज्यों से जुटाए गए करों की राशि का मौजूदा 32 की बजाय कम से कम 50 फीसदी राशि राज्यों को विकास की जरूरतों के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की ही तरह हिमाचल में भी इतिहास दोहराया जाएगा और विकास कार्यों के दम पर दोबारा हिमाचल में भी भाजपा ही सरकार बनाएगी। कनाडा के प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे संबंधी सवाल के जबाव में बादल ने कहा कि वह सिर्फ विरासत-ए-खालसा स्मारक देखने आ रहे हैं लिहाजा इस यात्रा का कोई राजनीतिक महत्व नहीं। इस मौके पर उनके साथ विधायक सोहन सिंह ठंडल, विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य वरिंद्र सिंह बाजवा, जिलाधीश दीपइंद्र सिंह, सतविंदरपाल सिंह ढट्ट व अवतार सिंह जोहल भी उपस्थित थे।
-----