जालंधर। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर प्रियांक भारती ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट मंत्री बनकर सलामी ली। मौका था, जालंधर के पीएपी में फुल ड्रेस रिहर्सल का। इसमें 15 अगस्त को अजीत सिंह कोहाड़ को बतौर मुख्य मेहमान शरीक होने के लिए आना है। सोमवार को इसकी फाइनल रिहर्सल थी। डीसी प्रियांक भारती बिल्कुल वैसे ही उस स्टेज पर पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ की तरह पोज बनाकर खड़े हुए और जैसे मंत्री को स्टेज पर खड़ा होकर सलामी लेनी है। उनके साथ डीसीपी सर्बजीत सिंह भी थे। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया और मार्च पास्ट भी निकाला गया।