मजदूर परिवार के मकान की छत गिरी
मुक्तसर। पिछले दो-तीन दिन से पड़ रही बारिश के बाद अचानक वीरवार को जिले की मंडी बरीवाला में एक मजदूर परिवार के घर की छत गिर गई। जिससे जानी नुकसान से तो बचाव रहा। मगर घर का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार बरीवाला के वार्ड नंबर तीन का निवासी राजू पुत्र करतार सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में ही था। बच्चे स्कूल गए हुए थे। अचानक छत गिरने का धमाका हुआ तो सभी कमरे से बाहर निकले तो देखा कि बरामदे की छत गिर गई है। गनीमत रहा कि उस समय बरामदे में कोई नहीं था। मगर बरामदे में खड़ा मोटरसाइकिल, पेटी, बर्तन, चारपाइयां व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे से करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने की संभावना है। मजदूर परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।