फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.40 क्विंटल पनीर जब्त, उल्ली लगी 1.60 किलो मिठाई की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
1.40 क्विंटल पनीर जब्त, उल्ली लगी 1.60 किलो मिठाई की नष्ट
विज्ञापन

फूड सेफ्टी व डेयरी विभाग ने संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत सेहत विभाग की फूड सेफ्टी और डेयरी विकास विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह छह बजे शुरू किए सर्च आपरेशन के दौरान 1.40 क्विंटल घटिया क्वालिटी का पनीर जब्त किया और 1.60 क्विंटल प्रतिबंधित रंगों व उल्ली लगी मिठाई नष्ट की।जिला गुरदासपुर से कपूरथला आ रही एक इनोवा गाड़ी में से घटिया क्वालिटी का 1.40 क्विंटल पनीर जब्त किया गया, जोकि पैकेटों के अलावा खुल भी पाया गया। बिल के मुताबिक यह पनीर 170 रुपये किलो के हिसाब से कपूरथला की मिठाई की दुकानों पर बेचा जाना थी। सहायक कमिश्नर फूड डा. हरजोत पाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर डेयरी विकास बलविंदर जीत और फूड सेफ्टी अफ़सर सतनाम सिंह पर आधारित इस टीम की तरफ से पैकेट और खुले पनीर दे दो सैंपल भरे गए और पनीर को सील कर दिया गया। डा. हरजोत पाल सिंह ने बताया लिए गए सेंपल जांच के लिए स्टेट फूड लैबोरेटरी खरड़ भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेंपल फेल होने की सूरत में आरोपियों के ख़िलाफ़ फूड सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी। इस के बाद टीम की तरफ से कपूरथला शहर की मिठाई की दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान टीम की तरफ से कृषि विज्ञान केंद्र के सामने एक मिठाई की दुकान से प्रतिबंधित रंगों और उल्ली वाली करीब 1.60 क्विंटल मिठाई नष्ट की गई। इसी तरह एक ओर दुकान से दूध का एक सैंपल भरा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें