फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती पानी की निकासी तेजी से करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी अरविंद कुमार ने किया मलोट हलके का दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)।
डीसी एमके अरविंद कुमार ने शनिवार को मलोट में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनने वाले गांवों का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान डीसी अरविंद कुमार ने ड्रेनेज विभाग को बरसाती मौसम में सेम प्रभावित गांव पक्की टिब्बी में तुरंत बिजली की और मोटरें लगाकर खेतों से जल्दी सेम व बरसाती पानी की निकासी करने के निर्देश दिए। साथ ही पावरकॉम को ड्रेनेज विभाग की मांग अनुसार मोटरों के लिए ट्रांसफार्मर लगाकर जरूरी बिजली लोड मुहैया कराने की हिदायत भी दी ताकि ड्रेनेज विभाग बिना किसी देरी लिफ्ट पंपों के जरिए किसानों के खेतों में खड़े पानी की निकासी कर सके। डीसी ने पक्की टिब्बी की डी वाटरिंग करने के लिए प्रशासन की ओर से ड्रेनेज विभाग को जरूरी फंड जारी करते हुए हिदायत दी कि गांव में जल्द से जल्दी खड़े पानी की निकासी की जाए। ड्रेनों की सफाई के काम में तेजी लाई जाए। डीसी ने सरावां बोदला, कट्टियांवाली, भगवानपुरा गांवों से गुजरती सरावां बोदला लिंक ड्रेन का जायजा भी लिया। मौके पर एसडीएम गोपाल सिंह, जिला विकास व पंचायत अफसर अरुण कुमार, एक्सईएन उपकरण पाल सिंह, एक्सईएन अमरजीत गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें