फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब का मकान गिराने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। आदिवासी गुरु ज्ञान नाथ पूर्ण संघर्ष दल की ओर से जिले के गांव महाबद्धर में बुधवार को मालवा जोन अध्यक्ष परमिंदर सिंह पाशा के नेतृत्व में पूर्व विधायक सुखदर्शन सिंह मराड़, बीडीपीओ सुखमीत सिंह सरां व डीएसपी गुरतेज सिंह के पुतले फूंके गए। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए जमकर भड़ास निकाली। यह प्रदर्शन गांव मराड़ कलां में गरीब हरबंस सिंह बावा का जबरन मकान गिराने के विरोध में किया गया। जिला अध्यक्ष सरपंच सुखचैन सिंह ने कहा कि हरबंस बावा का मकान पूर्व विधायक, बीडीपीओ व डीएसपी ने मिलीभगत कर गिराया है। उसे कानूनन पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। पंजाब में अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि गरीबों पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना समय की जरूरत बन गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के मकान बेवजह नहीं गिराने दिए जाएंगे। मौके पर बलविंदर सिंह, राजा सिंह, गुरलाल सिंह, जगतार सिंह, सीता सिंह, गुरमीत सिंह, पूर्व सरपंच नरिंदर सिंह, जसकरन सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें