फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरसेम गोयल बने अग्रवाल समाज के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
तरसेम गोयल बने अग्रवाल समाज के अध्यक्ष
विज्ञापन

मुक्तसर। अग्रवाल भाईचारे की श्री रघुनाथ मंदिर में हुई बैठक में अग्रवाल भाईचारे की ओर से अग्रवाल समाज का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से तरसेम गोयल को अग्रवाल समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि बलदेव सहाय गर्ग को चेयरमैन मनोनित किया गया। बैठक में नव नियुक्त अध्यक्ष तरसेम गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज के लोगों को पेश आ रही मुश्किलों का हल पहल के आधार पर किया जाएगा। वह सदैव अग्रवाल समाज की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे तथा समाज के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। चेयरमैन बलदेव सहाय गर्ग ने महाराजा अग्रसैन जी के जीवन पर रोशनी डाली। साथ ही उन्होंने भी अग्रवाल समाज के लोगों का मुश्किलों में साथ देने के लिए विश्वास दिलाया। मंच संचालन भगवान बांसल ने किया। इस मौके इंद्रजीत अग्रवाल, कुलदीप गोयल, पवन कुमार, सोम प्रकाश, विजय कुमार, सतपाल, पप्पू, बिंदर गोयल, नत्थू राम, पम्मा गांधी, सुरेश, विजय, सूरज समेत बड़ी गिनती में अग्रवाल भाईचारे के लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें