बीएसएनएल पेंशनर्स की जनरल बॉडी मीटिंग 26 को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक 26 को जालंधर की गुरुनानक लाइब्रेरी में होगी। बैठक में लगभग 200 सदस्य हिस्सा लेंगे। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान मनमोहन सिंह ने कहा कि इस दौरान पेंशनरों को पेश आ रही दिक्कतों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संबंधी बिलों का भुगतान चार महीनों से नहीं किया जा रहा है। उनकी मांग है कि चिकित्सा संबंधी बिलों की अदायगी का जल्द प्रबंध हो। इसके अलावा केंद्र सरकार से अनुरोध है कि बीएसएनएल में तीसरे वेतन आयोग की सिफारिशों को शीघ्रता से लागू करवाएं। इसकी मंजूरी बीएसएनएल बोर्ड का डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन्स (डीओटी) मिनिस्ट्री ऑफ आई एंड टी द्वारा पहले ही दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन अनावश्यक देरी से बीएसएनएल पेशनरों में रोष है। मौके पर सेक्रेटरी जीएस बावा, सहायक सचिव आरके धवन, जोगिंद्रपाल शर्मा, ओपी आर्य मौजूद थे।