मेगा जॉब फेस्ट में 363 विद्यार्थी चयनित
जालंधर। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर कैंपस में चार दिवसीय दूसरा मेगा जॉब फेस्ट संपन्न हुआ। इसमें 67 कंपनियों ने 590 विद्यार्थियों को शार्टलिस्ट किया। इसके मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, कैंपस डायरैक्टर डॉ. जीएस कालड़ा और सेंटर फॉर कैरियर प्लानिंग एंड काउंसलिंग के डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक सोनी थे। मेले में एजीआई इन्फ्रा, क्रिमिका फूड इंडस्ट्री, वैदिक साफ्ट सल्यूशंस समेत 67 मशहूर कंपनियों ने बेरोजगार युवाओं को शार्टलिस्ट किया। इस मेगा जॉब फेस्ट में 363 विद्यार्थियों को चयनित किया। कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि घर-घर नौकरी मेला स्कीम के तहत सूबे के हर बेरोजगार को नौकरी दी जा रही है। ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी और मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने शार्टलिस्ट हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।