फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए रूडसैट में नये कोर्स शुरू किए जाये: डीसी.

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार के लिए रूडसेट में नए कोर्स शुरू किए जाएं : डीसी
विज्ञापन

जालंधर। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि घर-घर नौकरी प्रदान करने के मिशन को पूरा करने के लिए रूरल डेवलपमेंट एंड सेल्फ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (रूडसेट) में नए कोर्स शुरू किए जाएं। इससे युवकों को स्वरोजगार के काबिल बनाया जा सके। वह विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां प्राप्त कर सकें। डीसी नेे कहा कि युवाओं को कौशल बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। साथ ही समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीसी ने आश्वासन दिया की रूडसेट संस्था को जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। डीसी ने बैंकों से कहा कि युवा वर्ग को स्वरोजगार के काबिल बनाने के लिए आसान किस्त पर कर्ज उपलब्ध करवाया जाए। इस दौरान सिंडीकेट बैंक के क्षेत्री प्रबंधक राकेश नैनवाल, रूडसेट के डायरेक्टर जगदीश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें