फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में एक आजाद उम्मीदवार ने भरा नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट में आजाद उम्मीदवार ने भरा नामांकन पत्र
विज्ञापन

फरीदकोट। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू हो गया। पहले दिन बाघापुराना (मोगा) के गांव भलूर निवासी बादल सिंह पुत्र थाना सिंह ने फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर कुमार सौरभ राज के पास बतौर आजाद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग अफसर के दाखिल नामांकन पत्र के अनुसार आठवीं पास और पेशे से भट्टा मजदूर बादल सिंह के पास चल अचल संपत्ति के रूप में गांव भलूर स्थित पांच मरले के मकान के अलावा 50 हजार की नगदी व एक मोटरसाइकिल है। उसने साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान फिरोजपुर देहाती आरक्षित सीट से स्वाभिमान पार्टी की से चुनाव लड़ा था। उसे मात्र 261 वोट मिले थे। फरीदकोट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद सदीक 24 अप्रैल को, पंजाब डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार मास्टर बलदेव सिंह 25 अप्रैल और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार गुलजार सिंह रणीके और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रो. साधू सिंह 26 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें