फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कैदी से हर किसी का मिलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी से हर किसी का मिलना मुश्किल
विज्ञापन

माडर्न जेल कपूरथला में विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम लागू
ब्लड रिलेशन समेत 10 रिश्तेदारों के नाम कंप्यूटर में होंगे फीड
महेश कुमार
कपूरथला। माडर्न जेल में मुलाकात के लिए विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है। इससे बोगस व रिश्ता बदल-बदल कर मिलने वाले लोगों पर लगाम लगेगी। अब जेल में बंद कैदी से हर किसी का मिलना मुश्किल हो गया है। मॉडर्न जेल कपूरथला के प्रवेश द्वार के साथ ही जेल प्रशासन ने (वीएमएस) के तहत कंप्यूटर लगा दिया है। जहां पर हर कैदी-हवालाती से मिलने आने वाले ब्लड रिलेशन समेत 10 रिश्तेदारों के नाम कंप्यूटर में फीड किए गए हैं जिससे जब भी कोई किसी कैदी से मुलाकात करने के लिए आएगा तो उसका नाम कंप्यूटर में फीड करते ही पूरी सूची स्क्रीन पर शो होगी और कैदी की फोटो भी आ जाएगी। अगर सूची में उसका नाम नहीं हुआ तो उसकी कैदी से मुलाकात नहीं हो सकेगी। माडर्न जेल प्रशासन ने इसके लिए एक परफोर्मा तैयार किया है। जिसे भरकर देने के बाद ही मुलाकात हो सकेगी। इसमें जेल प्रशासन ने कैदी-हवालाती का नाम, पता और किस जुर्म में बंद है के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ बैरक नं. भी अंकित होगा। इसमें कंप्यूटर में फीड किए जाने वाले रिश्तेदार का नाम, पिता नाम, रिश्ता, रिहायशी पता और मोबाइल नंबर भरा जाएगा। इसमें अगर रिश्ता, पता गलत लिखा पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल लाने का प्रावधान रखा गया है। एआईजी-कम-एसपी जेल एसपी खन्ना ने कहा कि इस सिस्टम को लागू हुए एक माह हो गया है। अभी एक कंप्यूटर पर डाटा फीड किया जा रहा है। जल्द ही दूसरा कंप्यूटर भी लगा दिया जाएगा। जिससे मुलाकात करने आने वालों को सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि इस वीएमएस के लागू होने से अब तक वह तीन जाली मुलाकाती को पकड़ चुके हैं। जिसमें एक महिला कभी कैदी की पत्नी तो कभी बहन बनकर आ रही थी। जिसे पकड़ लिया गया। इससे कैदी तक कोई प्रतिबंधित सामान पहुंचाए जाने पर संबंधित कैदी की ओर से भरे गए रिश्तेदारों की सूची से उसे पकड़ने में आसानी रहेगी। फिरोजपुर जेल के बाद अब कपूरथला माडर्न जेल में यह सिस्टम लागू हुआ है। इसके बाद सूबे की अन्य जेलों में लागू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें