फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणों के खिलाफ सिद्धू की कार्रवाई पर कैप्टन ने फेरा पानी: कालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धू की कार्रवाई पर कैप्टन ने फेरा पानी: कालिया
विज्ञापन

जालंधर। शहर में 93 अवैध इमारतों और अवैध कालोनियों की हो रही विजिलेंस इंक्वायरी को सीएम द्वारा वापिस लिए जाने के निर्णय पर भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने टिप्पणी की है। कालिया ने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के अवैध निर्माणों के खिलाफ लिए गए निर्णय पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पानी फेर दिया। कालिया ने सिद्धू को सलाह देते हुए कहा कि स्थानीय निकाय विभाग में कोई भी निर्णय लेने से पहले सीएम की हां जरूर ले ली जाए नहीं तो यह विभाग कॉमेडी सर्कस बन जाएगा। उन्होंने ने कहा कि 14 जून को सिद्धू ने जालंधर दौरे के दौरान शहर में बनी 93 अवैध बिल्डिंग और अवैध कालोनियों की लिस्ट पर एक्शन लिया था और खुद 35 के करीब अवैध निर्माणों की जांच करने के बाद 9 अफसरों को सस्पेंड किया था। कालिया ने कहा कि ऐसे में सस्पेंड किए गए नगर निगम के 9 अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता और उनको भी बहाल कर देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें