एलपीयू ने शुरू किया चीनी भाषा में नया कोर्स
जालंधर। डिवीजन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर व डिपार्टमेंट ऑफ फोरन लैंगुएजिस ने विद्यार्थियों के लिए चीनी भाषा में इलेक्टिव सब्जेक्ट शुरू किया है। इस भाषा को सिखाने के लिए एलपीयू ने चीनी शिक्षक यांग जाओ को नियुक्त किया है। एलपीयू में चीनी भाषा के अलावा जर्मन, स्पेनिश और फ्रैंच की भी विदेशी भाषाएं पहले से ही विद्यार्थियों को पढ़ाई जा रही है। वाइस चांसलर डॉ. रमेश कंवर ने कहा कि भारत और चीनी व्यापार लगातार फल-फूल रहा है। चीनी भाषा के नियुक्त हुए शिक्षक यांग जाओ ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं चीनी भाषा को भारतीय विद्यार्थियों को पढ़ाऊंगा।