पठानकोट। थाना तारागढ़ पुलिस ने ट्रक में लदे 8 बैल और 5 गायें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पशुओं को वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि ट्रक गुलाम औलिया खालसा (उत्तर प्रदेश) निवासी अहसान पुत्र फुरकान का है। वह चार साथियों के साथ पशुओं को ले जा रहा था। एएसआई नरेश कुमार के बयान पर थाना तारागढ़ में धारा 8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 3/11 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पशु तस्करी से जुड़े अन्य सुराग जुटा रही है। संवाद