फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 8 लाख रुपये

Sun, 20 Aug 2023 06:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना तलवंडी चौधरियां में ट्रेवल एजेंट पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कपूरथला। थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने युवक को विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगने के आरोप में एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धारा 420,406 आईपीसी, 13 पंजाब प्रिवेंशन ऑफ ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट 2012 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी ट्रेवल एजेंट की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शिंदर कौर निवासी गांव जब्बोवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे बॉबीप्रीत सिंह को विदेश भेजना चाहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात जागीर सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव पम्मण के साथ हुई। जिसने उसे कहा कि वह विदेश भेजने का काम करता है। पहले भी उसने कई लोगों को विदेश भेजा हुआ है और उसके बेटे को भी विदेश भेज देगा। वह उसकी बातों में आ गई। इस दौरान उसने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए आरोपी ट्रेवल एजेंट जागीर सिंह को आठ लाख रुपये दे दिए, मगर उसके बाद आरोपी ने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए। रुपये मांगने पर हर बार वह टालमटोल करता रहा। तंग आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी ट्रेवल एजेंट पर लगे सभी आरोप सही पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें