फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पटियाला में नामांकन वापसी के बाद 734 उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
विज्ञापन

पटियाला जिले में 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर कुल 154 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद जिले में कुल 734 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। एडिशनल जिला चुनाव अधिकारी व एडीसी (ग्रामीण विकास) दमनजीत सिंह मान ने बताया कि जिला परिषद के लिए 30 नामांकन वापसी के बाद अब 113 उम्मीदवार मुकाबले में हैं। वहीं ब्लॉक समितियों के लिए 124 नामांकन वापस लिए गए, जिससे अब 621 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित कर दिए गए हैं।
ब्लॉकवार स्थिति इस प्रकार रही
भूनरहेड़ी:
3 नामांकन वापसी, अब 33 उम्मीदवार, नाभा: 27 वापसी, अब 83 उम्मीदवार,
घनौर: 18 वापसी, अब 59 उम्मीदवार, पटियाला ग्रामीण:
13 वापसी, अब 72 उम्मीदवार, पटियाला:
7 वापसी, अब 53 उम्मीदवार, राजपुरा: 16 वापसी, अब 58 उम्मीदवार,
समाना: 16 वापसी, अब 52 उम्मीदवार,
पातड़ां:

13 वापसी, अब 100 उम्मीदवार, सनौर: 4 वापसी, अब 49 उम्मीदवार, शंभू कलां: 7 वापसी, अब 62 उम्मीदवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें