दूसरी मंजिल पर हाईटेंशन तारों की चपेट में आया बुजुर्ग झुलसा
पठानकोट। गांव रानीपुर में मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य देखने गया व्यक्ति ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे 68 वर्षीय व्यक्ति को परिजनों ने तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान प्रेम सिंह निवासी गांव रानीपुर के रूप में हुई है। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार पीड़ित का सिर, पैर, बाजू झुलसा है। सिर में गहरा घाव आने के कारण पांच टांके भी लगाए गए हैं। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि घर की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रेम सिंह बीती देर शाम को काम देखने गए और अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली की तार की चपेट में आकर वह झटके से नीचे गिर गए।