फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 44 अलग-अलग स्थानों पर मिला डेंगू का लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में 44 स्थानों पर मिला डेंगू का लारवा
विज्ञापन

जालंधर। तंदुरुस्त पंजाब मिशन के तहत बुधवार को स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमों ने अभियान चलाया। टीम ने शहर के अलग-अलग 44 स्थानों से डेंगू मच्छर के लारवे की पहचान की। लारवा विरोधी विंग टीम में शामिल कमलदीप, राज कुमार, संजीव कुमार ने गार्डन कलोनी, जगतपुरा, गांधी कैंप, बीएसएफ कैंप व जालंधर कैंट में 382 घरों का दौरा कर 110 कूलरों, 106 कंटेनरों का निरीक्षण किया। इसके अलावा 392 कमरों में दवाओं का छिड़काव किया गया। टीम ने गांधी कैंप में 16, बीएसएफ कैंप में 12, गार्डन कलोनी में 8, जगतपुरा में 5 व कैंटोनमेंट बोर्ड में 3 स्थानों पर डेंगू के लारवे की पहचान कर नष्ट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें