फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकसूदां बलास्ट मेरे लिए चुनौती, जिसको हल करना ही मेरा लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मकसूदां ब्लास्ट मेरे लिए चुनौती : सीपी गुरप्रीत
नवनियुक्त कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने थाने जाकर लिया ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। मकसूदां थाने में बलास्ट मेरे लिए गंभीर चुनौती है और इसको हल करना ही मेरा लक्ष्य है। इस चुनौती को लेकर ही मैने पहली मीटिंग इस वारदात को लेकर की है। यह बात नवनियुक्त कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने चार्ज लेने के लिए मीडिया से मुखातिब होकर कही। चार्ज लेने के बाद भुल्लर शनिवार को मकसूदां थाना भी गए और वहां पर पूरी घटनाक्रम का ब्योरा लिया। उन्होंने जांच टीम के अधिकारियों से पूरे इनपुट लिये। इससे पहले जालंधर कमिश्नर कार्यालय पहुंचने पर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का स्वागत डीसीपी गुरमीत सिंह, डीसीपी परमबीर सिंह परमार, एडीसीपी कुलवंत सिंह हीर, एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल व अन्य अधिकारियों ने किया। भुल्लर को बाकायदा टुकड़ी द्वारा सलामी व गार्ड ऑफ आनर दिया गया। भुल्लर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने पहले ही मीटिंग में अधिकारियों को कहा है कि वह अपराधियों में वर्दी का खौफ कायम रखे और साथ ही लोगों के दिलों में विश्वास को पैदा करें। नवनियुक्त पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के आगे कई चुनौतियां हैं, जिसमें पहली मकसूदां थाने के भीतर बम ब्लास्ट है। दूसरी चुनौती शहर में झपटमारी की वारदात को रोकना है। रोजाना दो घटनाक्रम झपटमारी के जालंधर में हो रहे हैं। तीसरा एआईजी पुलिस सरीन कुमार की माता के कातिलों को खोज निकलाना है। चौथा शराब ठेकेदार के करिंदों से 21 लाख रुपये लूटने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डालना है। आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर का जालंधर से पुराना नाता रहा है। उनके दादा गुरदयाल सिंह भुल्लर व पिता गुरइकबाल सिंह भुल्लर भी जालंधर पुलिस के चीफ रहे हैं। अब गुरप्रीत सिंह भुल्लर दादा व पिता की कुर्सी पर आकर बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें