श्री महामंत्र प्रचार मंडल की नई परंपरा की शुरुआत
कपूरथला। श्री महामंत्र प्रचार मंडल की ओर से 8वें गोपाल उत्सव और छप्पन भोग धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत नई परंपरा से की गई है। पहली बार किसी धार्मिक संस्था की ओर से गोपाल गोधाम में जाकर गो माता को पहला निमंत्रण दिया है। साथ ही धार्मिक आयोजन की सफलता के बाकायदा रीति-रिवाज के अनुरूप साहीवाल गो का पूजन भी किया गया। 20 मई को देवी तालाब के पास स्थित श्री प्राचीन काला माता मंदिर परिसर में श्री महामंत्र प्रचार मंडल और शिवालय देवी की ओर से भैरो देव मंदिर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 8वां गोपाल उत्सव और छप्पन भोग आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले मंडल के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर राजू की ओर से गोपाल गोधाम में गोमाता के पूजन से करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मुख्य सेवादार चंपा रानी, प्रदीप मिन्हास, मास्टर राजकुमार, प्रवीण मकोल, बजरंग दल के दोआबा व माझा जोन इंचार्ज संजीव बजाज, पवन खन्ना मोनू, अभिजीत सिंह अभि, राजू सूद और सुनील बनियाल भी मौजूद थे।