मयोंराइट प्रेस क्लब का गठन
जालंधर। मेयर वर्ल्ड स्कूल की सीईओ नीरजा मेयर और स्कूल प्रेस क्लब के प्रधान हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में ‘मयोंराइट’ प्रेस क्लब का गठन हुआ। सीईओ नीरजा मेयर ने कहा कि स्कूल में प्रेस क्लब बनाने का प्रथम लक्ष्य विद्यार्थियों को प्रोफेशनल्स की तरह ट्रेनिंग देना है। स्कूल में प्रेस क्लब का गठन स्कूल के 13 सालों के इतिहास में अपने आप में एक नया और सकारात्मक कदम है। इस मौके पर हरप्रीत सिंह ने कहा कि मैं हमेशा से चाहता था कि हमारे स्कूल के विद्यार्थियों को भी मीडिया कवरेज का ज्ञान मिले।