फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ और भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर करवाया हवन
विज्ञापन

गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। महावीर गोशाला में शुक्रवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गोशाला के संस्थापक पंडित गिरधारी लाल की अध्यक्षता में हर साल की तरह इस बार भी श्री हनुमान जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित गिरधारी लाल की ओर से महावीर मंदिर में हवन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने पंडित जी से आशीर्वाद हासिल किया। श्री हनुमान चालीसा के जाप के बाद श्री हनुमान की मूर्ति को 50-50 किलोग्राम के दो लड्डुओं का भोग लगाया गया। इस मौके पर सुखमंदर सिंह, डॉ. बाघला, बलकार सिंह, बलकार सिंह दोला, नंद लाल, डिंपल, मान, संदीप गर्ग और वेद प्रकाश शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें