फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-कार में जबरदस्त टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दादा-पोता गंभीर घायल
विज्ञापन

कपूरथला। गांव छोटे के समीप देर शाम को बाइक-कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दादा-पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायों को राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला भर्ती कराया गया है। जहां पर दादा की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि पोता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ड्यूटी डा. बीएस बैंस के अनुसार पोते की हालत ठीक है, जबकि गंभीर जख्मी बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद थाना सदर की पुुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन निरंजन सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी गांव हमीरा ने बताया कि वह अपने पोते जसवंत सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर अपने निजी काम के लिए कपूरथला की ओर आ रहे थे। जब वह गांव छोटे लखण के नजदीक पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दादा-पोता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार चालक सहित मौके से फरार हो गया। घटना संबंधी थाना सदर की पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें