फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब स्टेट गेम्स में जालंधर टीम का बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट गेम्स में जालंधर का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
लड़कों के पंजाब स्टेट गेम्स का आयोजन पटियाला में किया गया था। इस प्रतियोगिता में जालंधर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी प्रतियोगिता में जालंधर के धुरंधर खिलाड़ियों ने पटियाला की एसएआई टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीता। टेबल टेनिस के मुकाबले में जालंधर ने मोहाली की पीआईएस की टीम को पराजित कर सिल्वर मेडल जीता। टीम ने बैडमिंटन, खो-खो और लॉन टेनिस में ब्रांज मेडल हासिल किया। इसके अलावा बॉक्सिंग मुकाबले में जालंधर के बॉक्सरों ने एक गोल्ड, एक सिल्वर, तीन ब्रांज मेडल जीते। जिम्नास्टिक में जालंधर की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें