शांतिपूर्वक हुआ मतदान, हल्की तल्खी के बीच मतदान संपन्न
जालंधर। जालंधर में नगर निगम चुनाव हल्की तल्खी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुए। कई वार्डों में हल्की हाथापाई व धक्कामुक्की की शिकायतें पुलिस तक पहुंची लेकिन कहीं कोई ज्यादा झगड़ा नहीं हुआ। माई हीरां गेट में बूथ भाजपा समर्थक को बूथ के भीतर देखकर कांग्रेसी नेताओं ने विरोध किया, जिस दौरान दोनों तरफ से समर्थक जमा हो गए। काफी तनाव हो गया लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। वहीं सैदां गेट में भी तनाव पैदा हो गया, जब ओबराय समर्थक व पाठक समर्थक आमने सामने हो गए लेकिन बाद में शांत हो गए। इस तरह से दो दर्जन स्थानों पर तल्खी व तनाव की सूचनाएं व शिकायतें पुलिस तक पहुंची।