फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएमवी की छात्रा ने वेट लिफ्टिंग में जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएमवी की छात्राओं ने वेट लिफ्टिंग में जीते मेडल
विज्ञापन

जालंधर। एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं गुलशैरी और जैसमीन ने जिला वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। जैसमीन ने स्कूल स्टेट लेवल प्रतियोगिता के 53 किलोग्राम वर्ग में भी गोल्ड मेडल जीता। गुलशैरी ने स्कूल स्टेट लेवल प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। यह प्रतियोगिता खन्ना में आयोजित की गई थी। इसके अलावा जैसमीन को नेशनल स्कूल गेम्स के लिए भी चयनित कर लिया गया है। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने खिलाड़ियों, स्पोर्ट्स की विभागाध्यक्ष, कोच और डीपीई की बधाई दी। इस अवसर पर स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष सुदर्शन कंग, डीपीई हरमीत कौर और बलदीना डी. खोखर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें