फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ में शामिल हुईं 64 महिला नव-आरक्षक

विज्ञापन
पासिंग आउट परेड में शामिल महिला नव-आरक्षक। - फोटो : HOSHIARPUR
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र, खड़का कैंप के बैच क्रमांक 251 की 64 महिला नव आरक्षकों की पासिंग आउट परेड 14 जलाई 2020 को संपन्न हुई। महिला नव आरक्षकों ने 44 सप्ताह के कठोर बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान फील्ड क्राफ्ट, वैपन और टैक्टिक्स, मैप रीडिंग, इंटेलिजेंस, आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी, मानवाधिकार और शारीरिक प्रशिक्षण में दक्षता हासिल की। बुनियादी प्रशिक्षण के उपरांत एक भव्य परेड में इन महिला नव-आरक्षकों ने संविधान और देश के प्रति निष्ठा की शपथ ली। परेड के दौरान नव आरक्षकों और उपस्थित कार्मिकों की ओर से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण तौर पर अनुपालन किया गया। मौके पर संजीव भनोट, आईजी एसटीसी बीएसएफ खड़कां कैंप मुख्य अतिथि थे। विभिन्न इंडोर और आउटडोर विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले महिला मनारक्षकों को पदक प्रदान किए। कमांडेंट एसएस मंड ने प्रशिक्षण के सफल समापन पर महिला नव-आरक्षकों को बधाई दी। मुख्य अतिथि आईजी संजीव भनोट ने महिला नव-आरक्षकों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत व सशक्त प्रहरी के रूप में ढालने के प्रशिक्षण टीम के परिश्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें