सीयू के 1780 विद्यार्थियों को मिली नौकरियां
जालंधर। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ. आरएस बावा ने बताया अकादमिक सेशन 2018-19 के दौरान डिग्री प्राप्त करने वाले पंजाब के विद्यार्थियों में 1780 छात्र अलग-अलग कंपनियों में नौकरी प्राप्त कर चुके है। इन छात्रों में 56 विद्यार्थी दोआबा, 30 छात्रों को 2 से अधिक कंपनियों का अवसर प्राप्त हुआ है। वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया जालंधर के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की छात्रा गुरप्रीत कौर 6 बहुराष्ट्रीय कंपनियों से आकर्षक पैकेज के साथ नौकरी की पेशकश मिली है, जबकि इसी विभाग के कपूरथला के विद्यर्थी रजत को 5 बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी का आफर प्राप्त हुआ है। सूबे के विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेलों में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 54 पदक यूनिवर्सिटी की झोली में डाले है।