जालंधर में पूरे दिन हुई बरसात
जालंधर। वीरवार दिन भर हुई बारिश से शहर के सभी इलाकों में पानी भर गया। बरसात की वजह से शहर के 120 फुटी रोड, पटेल चौक, बस स्टैंड, मिट्टू बस्ती, बस्ती बावा खेल का नहरी पुल, हरबंस नगर, दमोरिया पुल, इकहरी पुल समेत शहर के तमाम इलाके और मुख्य मार्ग पानी से भर गए थे। सड़कों पर भरे पानी के वजह से कई लोगों के वाहन भी बंद हो गए और उन्हें मुश्किल झेलनी पड़ी।