फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वमेघ यज्ञ से भी ज्यादा पुण्य मिलता है शालीग्राम पूजन का : कमलानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शालीग्राम पूजन से अश्वमेघ यज्ञ से भी ज्यादा पुण्य : कमलानंद
विज्ञापन

मुक्तसर। देवभूमि हरिद्वार के स्वामी कमलानंद गिरि जी महाराज ने कार्तिक महोत्सव दौरान शालीग्राम की महिमा पर चर्चा करते हुए कहा कि बड़े से बड़ा यज्ञ करने से जितना पुण्य मिलता है, उतना पुण्य व्यक्ति को सिर्फ शालीग्राम पूजन से ही मिल जाता है। चाहे अश्वमेघ यज्ञ हो या अन्य कोई यज्ञ, भगवान शालीग्राम पूजन से सभी यज्ञों का पुण्य प्राप्त हो जाता है। स्वामी जी ने ये विचार श्री राम भवन में शुक्रवार को वार्षिक कार्तिक महोत्सव के तीसरे दिन प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस तरह व्यक्ति किसी के घर जाता है तो बाहर लगी बैल बजाता है। जिससे घर के मालिक को बाहर द्वार पर किसी के आने का पता चलता है। उसी तरह जब भगवान के दर जाओ यानि की मंदिर में जाओ तो बाहर लगी घंटी बजानी जरूरी है। घंटी बजाने से भगवान को भक्त के आने का पता लगता है और भगवान भक्त की फरियाद शीघ्र सुनते हैं। इस मौके बड़ी गिनती में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें