शिअद के नए दफ्तर का उद्घाटन
मुक्तसर। शिरोमणि अकाली दल के बठिंडा-मलोट बाइपास पर नए बने दफ्तर का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी अवतार सिंह वनवाला, मलोट के पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह कोटभाई व मार्केट कमेटी बरीवाला के पूर्व चेयरमैन मनजिंदर सिंह बिट्टू ने संयुक्त रुप से किया। दफ्तर के उद्घाटन समारोह के दौरान ही शिअद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल का जन्म दिन भी मनाया। केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया। मंच संचालन किया। इस मौके शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश गिरधर काला, एसजीपीसी सदस्य सरुप सिंह नंदगढ़, गुरदीप सिंह मड़मल्लू, हीरा सिंह चड़ेवान, जगवंत सिंह लंबी ढ़ाब, स्त्री विंग की जिला कोआर्डिनेटर परमजीत कौर, नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी, पार्षद लाडी बत्रा, छिंदर धालीवाल समेत बड़ी गिनती में कार्यकर्ता उपस्थित थे।