सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
मलोट (मुक्तसर)। सीतो डिफेंस रोड पर गांव कोलियांवाली के निकट शनिवार की देर रात सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार बिक्रमजीत सिंह (22) पुत्र सारज सिंह निवासी कोलियांवाली बाइक पर मलोट-श्रीगंगानगर डिफेंस रोड से अपने घर जा रहा था। गांव छापियांवाली से कोलियांवाली के बीच सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से उसका मोटरसाइकिल टकरा गई। इससे विक्रमजीत की मौके पर ही मौत हो गई।