पीएम मोदी की शह पर हो रहे घोटाले : भीना बराड़
मुक्तसर। यूथ कांग्रेस की सोमवार को लोकसभा हलका फिरोजपुर के प्रधान सिमरजीत सिंहभीना बराड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीते दिनों पीएनबी में11 हजार 400 करोड़ रुपये के हुए घपले की आलोचना करते हुए इसके आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की गई। संबोधन में प्रधान सिमरजीत सिंह भीना बराड़ वहलका मुक्तसर के प्रधान जोत ज्वाहरेवाला ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि बड़े स्तर पर घोटाले कर विदेश भागने वाले नीरव मोदी, विजय माल्या और ललित मोदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शह प्राप्त है। उनके अनुसार इस तरह के घपलों से देश का आर्थिक नुकसान हुआ है। देश में घपले पर घपले हो रहे हैं। बड़े-बड़े घोटाले कर विदेश भाग रहे हैं। मोदी सरकार कुछ करने के स्थान पर आराम फर्मा रही है। पीएम मोदी ने पहले ही अपनी लोक मारु नीतियों से नोटबंदी, जीएसटी और महंगाई में बढ़ोतरी कर देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। जबकि अब बड़े घोटाले सामने आ रहे है।