फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसियों के स्टाफ को आग से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निकांड में बचाव के तौर तरीके बताए
विज्ञापन

होशियारपुर। फायर ब्रिगेड होशियारपुर की तरफ से मनाए जा रहे फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों ने सेमिनार लगाकर स्टाफ व अन्य लोगों को आग से बचाव व इसकी रोकथाम संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर स्टेशन फायर अफसर सादिक मसीह ने स्टाफ व उपस्थित लोगों को आग से बचाव एवं इसकी रोकथाम में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में हमारी थोड़ी सावधानी बड़े नुकसान को कम कर सकती है। इस दौरान फायर ब्रिगेड कार्यालय से अधिकारियों व स्टाफ ने चौहान गैस सर्विस, सुरजीत गैस सर्विस, गणपति गैस सर्विस, प्रेम सागर होशियारपुर गैस सर्विस के स्टाफ व वहां मौजूद उपभोक्ताओं को जानकारी दी। इस दौरान सब फायर आफिसर जसवंत सिंह, ओमकार सिंह, पवन कुमार आजाद, हरदीप सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें