होशियारपुर में भी बनेंगे वकीलों के चेंबर
होशियारपुर। शहर में बन रही नई जिला कचहरी के साथ वकीलों के चेंबरों को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग को सोमवार को कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने सीएम कैप्टन अमरिंदर के सामने उठाया। अरोड़ा ने कहा कि पटियाला की तर्ज पर होशियारपुर में भी वकीलों के लिए चेंबर बनाए जाएं ताकि वो अपना काम सही ढंग से कर सकें। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएस घुम्मण को कहा कि वह एक 5 सदस्यीय कमेटी बनाकर उन्हें मिलें ताकि उनकी समस्या हल की जा सके।