56 किसानों को बांटे कर्ज राहत सर्टिफिकेट
होशियारपुर। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने लोगों से जो वादे किए थे उसे पूरा किया है। वादे पर खरा उतरते हुए अलग-अलग चरणों में किसानों के कर्ज माफ करने शुरू कर दिए गए हैं। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने शनिवार को पुरहीरां धर्मशाला में होशियारपुर के लाभार्थी किसानों को कर्जा राहत सर्टिफिकेट वितरित करते हुए व्यक्त किए। समारोह में होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के 56 किसानों को 57.75 लाख रुपये के सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस दौरान उनके साथ एसडीएम अमरप्रीत कौर संधू भी विशेष तौर पर मौजूद थे।